चूरन के साथ बछड़े वाली गाय का दूध पीयें, बेटा होगा!
जेण्डर जिहाद Gender Jihad, नासिरूद्दीन Nasiruddin, लिंग चयन Sex Selection Add commentsयह चूरन दूर देश तक मशहूर है। मशहूर हो भी क्यों न? पुत्र लिंग पैदा करने का जो दावा है। कोई विज्ञापन नहीं। कोई तामझाम और लुभाने वाली पैकिंग नहीं। बस पुड़िया में बाँध कर मिलेगी। एक चुटकी का कमाल! बुंदेलखंड ही क्यों हमारे समाज में पुत्र चाह कितनी मजबूत है, यह इन चीजों से भी पता चलता है।
बांदा शहर से कोई 15 किलोमीटर दूर सेमरा क्षेत्र में ऐसा ही चूरन मिलता है। सिर्फ इस चूरन की वजह से यह गाँव दूर-दूर तक जाना जाता है। मुख्य सड़क से काफी अंदर कच्चे-पक्के रास्ते से होकर आने में जितनी मशक्कत करनी पड़ती है, उसी से अंदाजा लगता है कि बेटे के लिए लोग कितने पापड़ बेलते हैं। इस पापड़ बेलने में लोगों को तनिक भी परेशानी नहीं है। ‘चिराग’ का सवाल है जनाब! यह ‘पुत्र चूरन जड़ी-बूटी’ मियाँ-बीवी की जोड़ी बेचती है।
झोपड़ी में बैठी सुखमती (असली नाम नहीं) बताती है ‘‘पास के गाँव के एक ब्राह्मण बाबा से सीखे हैं। उनके पास एक वैद्यक (किताब) है, उसी में इस दवा का जिक्र है। भगवान का आशीर्वाद है और हाथ का जस भी।’’ एक चुटकी चूरन को गुड़ में मिलाकर एक पाव दूध के साथ तीन महीने तक हर रोज सुबह-सुबह गर्भवती महिला को पीना पड़ता है। किसी भी गाय का दूध नहीं चलेगा, बल्कि उसी गाय का असरदार होगा जिसने बछड़े को जन्म दिया हो। (जरा सोचिए न्, बछिया वाली गाय के दूध से पुत्र कैसे होगा!)
सुखमती का कहना है, ‘‘बिलासपुर, बांदा, झाँसी, कानपुर, चित्रकूट के तो लोग आते ही हैं, यह दवा सउदी अरब भी जाती है। किसी-किसी दिन तो खाने का टाइम नहीं मिलता, इतने लोग आ जाते हैं।’’ आसपास के कई लोगों के वह नाम गिनाती है, जिन्हें इस चूरन के ‘पुण्य प्रताप’ से लड़का हुआ है। इनमें हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी। जब मैंने ‘बेटा चूरन’ यह कहकर माँगा कि मेरी पत्नी को एक माह का गर्भ है। तो सुखमती ने कहा, ‘‘सही समय है। एकदम कामयाब होगा चूरन।’’ यानी गर्भ ठहरने के बाद चूरन से भ्रूण का ‘लिंग’ बेटे वाला हो जायेगा!
पैसे के बारे में पूछने पर सुखमती बताती है, दो सौ-सौ, जो चाहो दे दो। लड़का होने पर ढेर सारे पैसे लोग दे जाते हैं। खूँटी पर टंगे नए कुर्ता-धोती की ओर इशारा करते हुए कहती है, ‘‘अभी एक जने को लड़का हुआ है, वही दे गए हैं।’’ वह चूरन ही नहीं देती बल्कि जच्च का पेट देखकर भी बता देती हैं कि गर्भ में लड़का है या लड़की।
कैप्सूल बढ़ाएगा पुत्र वाला क्रोमोसोम!
आयुर्वेद और पुराणों का बेटियों के खिलाफ कैसा इस्तेमाल हो रहा है, यह बांदा/ कर्वी और आसपास के बाजरों में बिकने वाली दवाओं से पता चलता है। यह दवाएँ दूसरे शहरों में भी मिलती हैं, लेकिन पिछड़ा समङो जाने वाले बुंदेलखंड में इनका बिकना स्त्रियों के संदर्भ में खास मायने रखता है।
एक सिरप है एसआरपी केमिकल इंडस्ट्रीज, हाथरस की ‘गर्भिणी’। इसके साथ पुत्रप्रदा योग दवा मुफ्त मिलती है। इस कम्पनी का कहना है कि गर्भ का लिंग निर्धारण 40 से 60 दिनों में होता है इसलिए इसे गर्भ धारण के बाद तीन माह तक पाँच-पाँच ग्राम सुबह-शामदूध के साथ खाना है। .. ताकि पुत्र पैदा हो! बांदा के अतर्रा कस्बे के दुकानदार के मुताबिक, इसकी खूब माँग है।
दूसरी ओर, एक और दवा है, ‘वाई स्पर’। बांदा शहर में बिक रही है। आयुर्वेदिक दवा है, लेकिन पुत्र चाह वाले ग्राहकों को नाराज नहीं करना है, इसलिए एलोपैथिक डॉक्टर भी इसे लिख रहे हैं। विल्को लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, भावनगर (गुजरात) का 30 कैप्सूलों वाला यह डिब्बा 384 रुपये पचास पैसे में बाजार में है।
एक डॉक्टर इसे सुबह शाम खाने की सलाह देते हैं। किन लोगों को देते हैं, पूछने पर डॉक्टर साहब बताते हैं, अक्सर बेटे के लिए परेशान रहने वाले लोग किसी दवा की माँग करते हैं तो उन्हें यह कैप्सूल खाने की सलाह देते हैं। इस दवा के करामात के बारे में इनका कहना है कि पुत्र के लिए जरूरी वाई क्रोमोसोम बनाने का दावा कम्पनी करती है। इसके साथ वो जोड़ते हैं, हालाँकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आमतौर पर आयुर्वेदिक दवाओं के साथ दिये जाने वाले निर्देश इसमें नदारद है। शायद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह होशियारी बरती गयी है।
क्या है पुत्र जीवक
इस कैप्सूल में मुख्य तत्व है, ‘पुत्र जीवक’। इसी तरह कई अन्य औषधियाँ भी इसी योग से बन रही हैं। इसके बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. वाचस्पति त्रिवेदी कहते हैं, एक फल होता है जिसके बीज में गिरी होती है, जिसे आयुर्वेद में ‘पुत्र जीवक’ के नाम से जाना जाता है। कई पौराणिक ग्रंथों और आयुर्वेद की पुस्तकों में इसका जिक्र मिलता।
डॉ. त्रिवेदी के मुताबिक यह पुत्रदायक योग का एक कारक है। जिस स्त्री को पुत्र न होता हो, गर्भ न ठहरता हो, गर्भ गिर जाता हो उसे यह दिया जाता है। इसी तरह पुरुषों में पौरुषता बढ़ाने के लिए दी जाती है।
कमाल यह है कि कुछ साल पहले एक विदेशी कम्पनी जब मनचाही संतान पैदा करने की दवा बेचने आयी तो कई संगठनों ने उसे पुत्र चाह की वजह से भारत के बिगड़ते लिंग अनुपात के लिए खतरनाक माना था। उस पर पाबंदी भी लगी। लेकिन इस वक्त बांदा/कर्वी/ चित्रकूट या फिर लखनऊ में ही ‘पुत्र’ वाली ऐसी दवाओं पर न तो हो हल्ला है और न ही कोई कार्रवाई। बस, बिटिया के एवज में बेटा देने के दावे का धंधा चालू आहे।
मौका हो तो इन्हें भी पढ़ें-
1. … तो जिमाने के लिए कन्या कहाँ से आएँगी
2. … और जब उन गायब बेटियों से पूछा जाएगा
3. अनचाही मुसलमान बेटियाँ: जमीनी हकीकत
4. लड़की मरै घड़ी भर का दु:ख, जिये तो जनम भर का
5. बिटिया का खौफ बना बेहिसाब मुनाफे का धंधा

June 4th, 2009 at 2:17 pm
लिंग चयन पर चिंता जायज है किंतु जहां तक औषधी के बात है वह हमारे आयुर्वेद के खजाने में उपलब्ध है और सर्वत्र उपलब्ध है किसी खास जगह पर जाने की जरुरत नहीं है इस औषधी को पाने के लिये।
June 4th, 2009 at 3:56 pm
ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
June 4th, 2009 at 6:03 pm
देखिए दवा के बारे में कुछ कहना कठिन है क्योंकि आज जो गलत कहा जाता है कल वह सही निकल आता है। मुझे तो केवल इस बात का भय है कि दवा ठीक से ना ली या मिलावट हो गई या फिर खाने वाली/वाले का पेट खराब हो गया और वह ठीक से हजम न हो पाई तब क्या होगा? संतान आधी लड़की आधा लड़का!हम तो खुशी खुशी लड़कियों से ही खुश हैं।
एक बात और दूध तो गाय ही देती है बैल नहीं फिर दूध के साथ लेना तो अनुचित होगा।
घुघूती बासूती
June 4th, 2009 at 8:36 pm
लगे हाथ यह भी बता देते कि इन दावों की सफलता का प्रतिशत कितना है -लिंग का निर्धारण निषेचन होते ही हो जाता है ! विभेदन कुछ समय लेता है ! मगर अगर जेनेटिक निर्धारण हो गया तो क्या ख़ाक यह दवा असर करेगी ?
June 4th, 2009 at 11:22 pm
विवेक जी, मैं आयुर्वेद का जानकार नहीं हूँ, इसलिए दवा की प्रमाणिकता पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हाँ इतना जरूर जानता हूँ कि पीपीएनडीटी एक्ट के मुताबिक, ऐसी किसी दवा, जड़ी बूटी का प्रचार-प्रसार करना, उसे बेचना जुर्म है। इसलिए इसका बेचा जाना गलत है। जिम्मेदार लोगों को इसे रोकना चाहिए।
जहाँ तक बात गर्भ के लड़के में बदल जाने का है, यह वैज्ञानिक नहीं है। जैसा कि डॉ अरविन्द लिख रहे हैं कि लिंग का निर्धारण तो निषेचन होते ही हो जाता है। फिर कोई दवा या जड़ी लिंग कैसे बदल देगी।
अरविन्द जी, अगर यह दवाएँ कामयाब होतीं तो क्या आपको लगता है कि जो बेटियाँ दिखाई दे रही हैं, वे भी दिखाई देतीं। यह तो बिटियों का खौफ है जो ऐसी दवाओं को जिंदा रखे हुए है। एक डॉक्टर कह भी रहे हैं कि इसका असर नहीं होता लेकिन लोग चाहते हैं इसलिए वे इसे दे देते हैं।
हाँ, घुघूती बासूती जी की राय पर जरूर ध्यान दें। अगर ऐसा हो गया तो…
June 5th, 2009 at 7:01 am
@admin
ऐसी दवाओं के पीछे तर्कहीन भेडियाधसान के पीछे हमारी पुत्र प्राप्ति की पारम्परिक मान्यता ही रही है -यह तो महज गोली हुई यहाँ तो न जाने कौन कौन से यग्य -अनुष्ठान भी कराये जाते हैं -एक पुत्रकामेष्ट यग्य है जो महाभारत काल से ही चला आ रहा है !
जहाँ यह गोली नहीं वहां दूसरी गोलियाँ है कन्या भ्रूण को ही नष्ट करने की और जम जाय तो उसे नृशंस तरीके से मार डालने की -जिसमें पंजाब और हरयाणा सीना ताने दिखाई देते हैं ! अगर नरक नहीं है तो ऐसे आततायियों के लिए नरक होना ही चाहिए ! यह मानवता पर कलंक है !
पता नहीं कैसे नराधम लोग सुकुमारता .सौम्यता की प्रतीक बच्चियों का वध करने की सोचते भी हैं ! और हम दंभ भरते हैं कि हम सभ्य समाज में रहते हैं !
June 5th, 2009 at 6:07 pm
bahut khoob nasir bhai.
June 6th, 2009 at 5:40 pm
अहा…तब तो, आज कल के डॉक्टर लोग भौंदू सिद्ध हुए.
June 24th, 2009 at 3:08 pm
In my opinion the problem of Gender Selection has two facets.
1. The Economics of Gender Selection: A baby, when he/she is born carries a Price Tag. No Price Tag not in real sense but the cost associated with rearing the child.
Divide this cost into following phases:
1.1. Infant (A)
1.2. Childhood (B)
1.3. Schooling from 1-12 (C)
1.4. Professional Edu (D)
1.5. Marriage (E)
Now the costs A+B+C are gender neutral that is if a parent decides(!) to have a kid then it does not matter what is the gender of the kid is. Now the cost of D+E is very high in case the
child is a Girl as compared to a boy.
1.6. RoI, In case of a Girl child, the way we Indians are wired, we think the Girl child has Zero RoI (Return on Investments). While a Boy is thought to be “Budhape ki Lathi”.
The RoI of Boy child is good, a family is rearing an asset if a Boy is born, and indeed in majority of cases the Boy does support the family. But in equal number of cases the family of
the Boy child may find themselves on the wrong end of the Stick (Lathi) if something(values) goes wrong in his rearing.
2. Society and Peer pressure: Most of the Indians (by Indians I mean all of the Indians of all Religions) are driven by the perception that the immediate society that has for their family.
They constantly need a stamp of approval from their Family, Neighbors etc, if a Girl child is born in your family, you may be feeling happy but people around you will try to make
you feel as if it a moment of grief. Not even these “Chakke” (Eunuch) come to dance if the new born is a Girl. The thing is Perception, and this perception has ingrained for time in us Indians.
Some Other thoughts:
2.1. Ladki kis aur ke ghar mein paida ho tabhi aachi lagti hai.
2.2. We want best Girl for my Boy to marry. See the Matrimonial Advt for the match for a Boy in any Newspaper. Look at the language “Gori,Fair”.
So these two prominent factors play a major role for people that go for Gender selection. To validate these two, look at the Rich people do you see any case where they have selected Genders.
If you say Yes, then my answer would be they are not Rich enough, just middle class that pretend to be rich.
But the thing is how to change the attitude and perception of people.
1. A girl child should be state’s Responsibility. I mean to say when a Girl child is born the Govt should open an account in her name at a National Bank and deposit Rs. X in that account.
This will work for families that are BPL and Lower Middle Class and families in Rural/Semi Rural cities.
This amount should be added to her account every year till she attains an age of 18 years.
2. A Girl child should be Educated, Well this is the most important but alas the most arduous task. I cannot think on many ways how to make it a success. But here are some pointers.
- Primary Education system needs to be Privatized, with involvement of NGOs, Private Players(Govt Gives them the money that is linked with Results) and most importantly the Citizens.
Private Players provide infrastructure, NGOs the expertise to run the education system and the participation of Citizens (like you and me) to make sure the system is working.
- In such a system Girl and Boy child can be ensured at least Primary Education.
- High School Education will needs a twist, It has to be linked with Vocational Skills.
3. When the Girl child attains the age of 18, the money deposited in her account will directly be used (transferred) to the educational institution that she wants to pursue her career in.
4. Special institutes of excellence on the Lines of IIT and IIMs must be created solely for Girls. So that there is no rat race for the private coaching and mindless competition pressure.
OK, Now to the last point.
What you and me can do?
1. Keep reading blogs like this and write comments, Well that gives us a sense of achievement, false albeit.
No, We need to adopt a girl child, No No … do not get disheartened, I am not suggesting you actually adopt a Girl Child and show guts to take her full responsibility. We are not that strong as yet. Just take care of just one girl child and sponsor a Girl child’s education.
Visit:
http://www.nanhikali.org
You can sponsor a Girl Child for an year, for just Rs. 2000. I said for a YEAR. That must be reasonable amount for people who are reading this Blog.
This way you will help the Girl child to avoid the Economic factors working against her.
Education and Economic Factors are the only weapons that a Girl Child will need to fight her way through, and You can help as I do
- Arun
June 24th, 2009 at 3:12 pm
Bhai churan kha ke agar ladka bhi “Chooran” sa paida ho gaya to kahaan jaogey.
In my opinion the problem of Gender Selection has two facets.
1. The Economics of Gender Selection: A baby, when he/she is born carries a Price Tag. No Price Tag not in real sense but the cost associated with rearing the child.
Divide this cost into following phases:
1.1. Infant (A)
1.2. Childhood (B)
1.3. Schooling from 1-12 (C)
1.4. Professional Edu (D)
1.5. Marriage (E)
Now the costs A+B+C are gender neutral that is if a parent decides(!) to have a kid then it does not matter what is the gender of the kid is. Now the cost of D+E is very high in case the
child is a Girl as compared to a boy.
1.6. RoI, In case of a Girl child, the way we Indians are wired, we think the Girl child has Zero RoI (Return on Investments). While a Boy is thought to be “Budhape ki Lathi”.
The RoI of Boy child is good, a family is rearing an asset if a Boy is born, and indeed in majority of cases the Boy does support the family. But in equal number of cases the family of
the Boy child may find themselves on the wrong end of the Stick (Lathi) if something(values) goes wrong in his rearing.
2. Society and Peer pressure: Most of the Indians (by Indians I mean all of the Indians of all Religions) are driven by the perception that the immediate society that has for their family.
They constantly need a stamp of approval from their Family, Neighbors etc, if a Girl child is born in your family, you may be feeling happy but people around you will try to make
you feel as if it a moment of grief. Not even these “Chakke” (Eunuch) come to dance if the new born is a Girl. The thing is Perception, and this perception has ingrained for time in us Indians.
Some Other thoughts:
2.1. Ladki kis aur ke ghar mein paida ho tabhi aachi lagti hai.
2.2. We want best Girl for my Boy to marry. See the Matrimonial Advt for the match for a Boy in any Newspaper. Look at the language “Gori,Fair”.
So these two prominent factors play a major role for people that go for Gender selection. To validate these two, look at the Rich people do you see any case where they have selected Genders.
If you say Yes, then my answer would be they are not Rich enough, just middle class that pretend to be rich.
But the thing is how to change the attitude and perception of people.
1. A girl child should be state’s Responsibility. I mean to say when a Girl child is born the Govt should open an account in her name at a National Bank and deposit Rs. X in that account.
This will work for families that are BPL and Lower Middle Class and families in Rural/Semi Rural cities.
This amount should be added to her account every year till she attains an age of 18 years.
2. A Girl child should be Educated, Well this is the most important but alas the most arduous task. I cannot think on many ways how to make it a success. But here are some pointers.
- Primary Education system needs to be Privatized, with involvement of NGOs, Private Players(Govt Gives them the money that is linked with Results) and most importantly the Citizens.
Private Players provide infrastructure, NGOs the expertise to run the education system and the participation of Citizens (like you and me) to make sure the system is working.
- In such a system Girl and Boy child can be ensured at least Primary Education.
- High School Education will needs a twist, It has to be linked with Vocational Skills.
3. When the Girl child attains the age of 18, the money deposited in her account will directly be used (transferred) to the educational institution that she wants to pursue her career in.
4. Special institutes of excellence on the Lines of IIT and IIMs must be created solely for Girls. So that there is no rat race for the private coaching and mindless competition pressure.
OK, Now to the last point.
What you and me can do?
1. Keep reading blogs like this and write comments, Well that gives us a sense of achievement, false albeit.
No, We need to adopta girl child, No do not get disheartened, I am not suggesting you actually adopt a Girl Child and show guts to take her full responsibility.
We are not that strong as yet. Just take care of just one girl child and sponsor a Girl child’s education.
Visit:
http://www.nanhikali.org
You can sponsor a Girl Child for an year, for just Rs. 2000. I said for a YEAR. That must be reasonable amount for people who are reading this Blog.
This way you will help the Girl child to avoid the Economic factors working against her.
Education and Economy are the only weapon that a Girl Child can have to fight her way through, and You can help as I do
- Arun
March 12th, 2010 at 5:02 pm
Your blog very interesting! Keep up the worthy idea!